उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राजश्री गुटखा कालाबाजारी से उपभोक्ता और दुकानदार परेशान

सब तक एक्सप्रेस।
उमरिया, राहुल शीतलानी
उमरिया जिले में राजश्री गुटखा की कालाबाजारी का खेल खुलकर चल रहा है। कुछ बड़े व्यापारी और एजेंसी मालिक तय कीमत को नजरअंदाज कर गुटखा ज्यादा दाम पर बेच रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, एजेंसी वाले कहते हैं कि बजट में जीएसटी 40% बढ़ गया है, इसका हवाला देकर वे दुकानदारों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। प्रशासन की निगरानी न होने की वजह से यह काम बिना रोक-टोक के चल रहा है।
एक दुकानदार ने बताया कि तय कीमत पर बेचने पर एजेंसी गुटखा नहीं देती, इसलिए उन्हें ज्यादा कीमत पर खरीदना पड़ता है।
एक ग्राहक ने कहा कि एक पैकेट गुटखा जिसकी कीमत 10 रुपये होनी थी, उसे 15 रुपये में खरीदना पड़ा।
स्थानीय लोग कलेक्टर और खाद्य विभाग से मांग कर रहे हैं कि इस कालाबाजारी की जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें, ताकि आम लोगों और छोटे दुकानदारों को हो रही परेशानी खत्म हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!