बिजनेस

Gold Silver Price Crash: लगातार दूसरे दिन भी फिसला सोना और चांदी, आपके शहर में कितना हुआ दाम ?

17 दिसंबर, मंगलवार को चांदी में 3127 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। इस समय एक किलो चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,36,764 रुपये चल रहा है। सोने (Gold Price Today) में भी 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट है। कल भी सोने और चांदी में गिरावट देखी गई थी। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोना और चांदी कितना सस्ता हुआ है।

नई दिल्ली। 17 दिसंबर, मंगलवार को चांदी में 3127 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। इस समय एक किलो चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,36,764 रुपये चल रहा है। सोने (Gold Price Today) में भी 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट है। कल भी सोने और चांदी में गिरावट देखी गई थी। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोना और चांदी कितना सस्ता हुआ है।

Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?

सुबह 10.07 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम में 960 रुपये गिरा है। इस समय 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,800 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,53,522 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,53,959 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Today: कितना है चांदी का भाव?

चांदी में 3241 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,36,650 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,35,142 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,37,720 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Gold Silver Price: आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹153,710 ₹236,870
जयपुर ₹153,770 ₹236,960
कानपुर ₹153,830 ₹237,060
लखनऊ ₹153,830 ₹237,060
भोपाल ₹153,950 ₹237,250
इंदौर ₹153,870 ₹237,160
चंडीगढ़ ₹153,710 ₹236,910
रायपुर ₹1,54,590 ₹237,850

चंडीगढ़ और पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोना 1,53,710 रुपये में मिल रहा है। भोपाल में सोने की कीमत आज सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 1,53,950 रुपये में मिल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे कम कीमत पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,36,870 रुपये है। रायपुर में चांदी आज सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,37,850 रुपये में मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!