मनोरंजन

Mardaani 4 में भी खाकी का दम दिखाएंगी Rani Mukerji, डायरेक्टर ने फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर दिया हिंट?

मर्दानी 3 की सफलता के बाद हर किसी को इस बात का इंतजार है कि क्या भविष्य में रानी मुखर्जी मर्दानी 4 में खाकी का दम दिखाते हुए नजर आएंगी या नहीं। इस मामले को लेकर अब मर्दानी 3 के निर्देशक अभिराज मीनावाला ने खुलकर बात की है

HighLights

  1. मर्दानी 3 के बाद क्या आएगी मर्दानी 4
  2. मर्दानी फ्रेंचाइज को लेकर बोले डायरेक्टर
  3. अभिराज मीनावाला ने किया मर्दानी 3 का डायरेक्शन

 यशराज फिल्म्स की सफल फ्रेंचाइजी मर्दानी 3 को लंबे इंतजार के बाद रिलीज किया गया। कमर्शियल तौर पर रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इसके बाद ये चर्चा तेज हो गई कि क्या भविष्य में मेकर्स मर्दानी फ्रेंचाइजी की कहानी को आगे बढ़ाएंगे और चौथी किस्त लेकर आएंगे या नहीं।

इस मामले को लेकर हाल ही में मर्दानी 3 के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला ने खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिराज ने मर्दानी 4 को लेकर क्या कहा है।

क्या आएगी मर्दानी 4?

मर्दानी 3 की सफलता के बाद हाल ही में निर्देशक अभिराज मीनावाला ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत की है और इस दौरान उनसे मर्दानी 4 को लेकर भी जरूरी सवाल पूछा गया, जिस पर अभिराज ने कहा है-

mardaani3 (2)

मेरे हिसाब से देखा जाए तो मर्दानी 4 जरूर बननी चाहिए। इतना ही नहीं कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिनको जरूर बनना चाहिए। मर्दानी 1 और मर्दानी 2 ने हमें तीसरा पार्ट बनाने के लिए प्रेरित किया। लेकिन ये भी ध्यान देने वाली बात है कि मर्दानी 2 को साल 2019 में रिलीज किया गया था और अब 7 साल बाद इसका तीसरा पार्ट आया है। मर्दानी 4 की मेकिंग के लिए सबसे अहम चीज ये है कि हमारे पास एक मजबूत स्क्रिप्ट और बेहतरीन कंटेंट स्टोरी होना अनिवार्य है।

mardaani4

इस तरह से अभिराज मीनावाला ने मर्दानी पार्ट 4 की मेकिंग को लेकर गोलमोल जवाब दिया है। उनके इस स्टेटमेंट से ये साफ जाहिर होता है कि फ्यूचर में रानी मुखर्जी लेडी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में कन्फर्म तौर पर नजर आ भी सकती हैं और नहीं भी। बता दें कि मर्दानी फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2014 में हुई थी।

कैसा रहा मर्दानी 3 का प्रदर्शन

30 जनवरी को रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक इस मूवी ने कमाई के लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। गौर करें मर्दानी 3 के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 48 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!