अंतरराष्ट्रीय

क्या गर्लफ्रेंड के चक्कर में गई एल मेंचो की जान? मेक्सिकन मिलिट्री और US इंटेलिजेंस के ऑपरेशन की Inside Story

मेक्सिकन मिलिट्री और अमेरिकी इंटेलिजेंस ने खूंखार ड्रग तस्कर ‘एल मेंचो’ को मार गिराया है। जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के इस लीडर का पता एक मिस्ट्री गर्ल के जरिए चला।

HighLights

  1. मेक्सिकन मिलिट्री और अमेरिकी इंटेलिजेंस ने एल मेंचो को मारा।
  2. एक मिस्ट्री गर्ल के जरिए एल मेंचो का पता चला।
  3. ऑपरेशन के बाद हिंसा में 70 से अधिक मौतें हुईं।

मेक्सिकन मिलिट्री ने खूंखार ड्रग तस्कर और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पावरफुल लीडर ‘एल मेंचो’ को मार गिराया है।

मेक्सिकन मिलिट्री ने अमेरिकी इंटेलीजेंस के साथ मिलकर एल मेंचो को मार गिराने की प्लानिंग की। इसके लिए एक मिस्ट्री गर्ल पर नजर रखी गई, जिसके जरिए मेक्सिकन मिलिट्री एल मेंचो तक पहुंची।

कैसे मारा गया एल मेंचो?

मेक्सिकन अधिकारियों ने सोमवार, 23 फरवरी को बताया, नेमेसियो जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का कुख्यात लीडर था। इसे एल मेंचो के नाम से जाना जाता था, उसे रविवार को मार दिया गया है।

मेक्सिकन डिफेंस सेक्रेटरी जनरल रिकार्डो ट्रेविला ने मेक्सिकन स्पेशल फोर्स और US इंटेलिजेंस के ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। ट्रेविला ने बताया, कई शूटआउट के बाद आठ बंदूकधारी मारे गए और ड्रग तस्कर एल मेंचो और उसके दो बॉडीगार्ड घायल हो गए।

ट्रेविला ने कहा कि इन सभी को कस्टडी में ले लिया गया, लेकिन मैक्सिको सिटी ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस ऑपरेशन के बाद एल मेंचो के कार्टेल के सदस्यों ने हिंसा भड़काई।

इस ऑपरेशन और हिंसा के दौरान अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिनमें सिक्योरिटी फोर्स, संदिग्ध कार्टेल सदस्य और दूसरे लोग शामिल थे।

मेक्सिकन मिलिट्री ने कैसे लगाया एल मेंचो का पता?

मेक्सिको और यूनाइटेड स्टेट्स दोनों ने मिलकर एल मेंचो को ट्रैक करने में सालों बिताए हैं। इस ड्रग तस्कर के खिलाफ दोनों देशों में ऑर्गनाइज्ड क्राइम और ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए कई अरेस्ट वारंट जारी भी हुए।

ट्रेविला ने बताया कि मिलिट्री इन्वेस्टिगेटर ने एल मेंचो के रोमांटिक पार्टनर में से एक के भरोसेमंद साथी की पहचान की और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यह आदमी शुक्रवार को ड्रग लॉर्ड से मिलने के लिए महिला को जलिस्को के टापलपा ले गया।

मिलिट्री अधिकारी ने बताया कि US इंटेलिजेंस से मिली जरूरी जानकारी से एल मेंचो की सटीक जानकारी मिली। जब महिला एल मेंचो के साथ रात बिताने के बाद चली गई, तो स्पेशल फोर्स ने अपने प्लान को अंजाम दिया।

मेक्सिकन आर्मी और नेशनल गार्ड की यूनिट्स ने जमीन पर घेराबंदी की। वहीं छह हेलीकॉप्टर और स्पेशल फोर्स जलिस्को की सीमा से लगे राज्यों में तैनात किए गए।

ट्रेविला ने कहा कि रविवार की सुबह एल मेंचो की मौजूदगी कंफर्म होने के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ। पूरे मिशन के दौरान, मेक्सिकन प्रेसिडेंट क्लॉडिया शीनबाम को उत्तरी मैक्सिको के दौरे के दौरान हर डेवलपमेंट की जानकारी दी जाती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!