उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीयरीवा

पानी के दुरुपयोग पर खबर के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, नल-जल योजना बनी मुसीबत

लगातार हो रहा पानी का दुरुपयोग, CMO के आदेशों की अनदेखी, ठेकेदार की लापरवाही उजागर

राहुल शीतलानी:उमरिया/सब तक एक्सप्रेस।
शहर में नल-जल योजना के तहत हो रही भारी लापरवाही सामने आई है। पानी के दुरुपयोग को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई जगहों पर पाइपलाइन लीकेज और खुले नलों से लगातार पानी बह रहा है, जिससे हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है।
बताया जा रहा है कि CMO द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार ने आदेशों का पालन नहीं किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
जनता अब सवाल उठा रही है कि आखिर जल संरक्षण की बातें करने वाला प्रशासन जमीनी स्तर पर कब जागेगा और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!