गाजियाबादमौसम अपडेट

जम्मू-कश्मीर में 10 डिग्री ऊपर बढ़ा तापमान, लोगों के छूटने लगे पसीने; आगे कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम के कारण तपिश बढ़ गई है। जम्मू में दिन के तापमान में उछाल आया है, और घाटी में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 8-10 डिग्री ऊपर चल रहा है।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम से तपिश लगातार बढ़ रही है
  2. घाटी में तापमान सामान्य से 8-10 डिग्री ऊपर दर्ज
  3. मार्च के पहले हफ्ते तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं

 प्रदेश में लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम के कारण तपिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मूमें दिन के तापमान में उछाल आया है। घाटी में भी अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। इससे दोपहर के समय गर्मी महसूस की जा रही है।

मार्च के पहले हफ्ते तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं है। राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.0 डिग्री चढ़कर 21.0, पहलगाम में 16.2, गुलमर्ग में 9.7, जम्मू में 26.3 और कटड़ा में 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रात में अभी ठंडक कायम है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1, गुलमर्ग में माइनस 1.4, श्रीनगर में 1.5 और भद्रवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!