उदयपुरकोटाजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

सूरत में 7–8 मार्च को वाईस आफ मीडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से पदाधिकारी होंगे शामिल

सब तक एक्सप्रेस | जयपुर/सूरत
Voice of Media राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 व 8 मार्च को गुजरात के Surat में आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर के विभिन्न राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव गोविंद सैनी अधिवेशन में भाग लेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष केशव सोलंकी, प्रदेश महासचिव कमल नयन, कार्यकारी व्यवस्थापक संदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक नितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, दक्षिण प्रदेश अध्यक्ष कमल झोटा, दक्षिण प्रदेश महासचिव सतनारायण तथा कोषाध्यक्ष बाबूलाल सैनी सहित अन्य गणमान्य सदस्य सूरत पहुंचेंगे।
अधिवेशन में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, मीडिया की वर्तमान चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कॉले एवं राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले ने राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!