
सब तक एक्सप्रेस/राहुल शीतलानी।
होली के पावन अवसर पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिलेवासियों को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक त्योहार है, जो समाज में एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग होली का पर्व शांति, आपसी सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनाएं।
कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में त्योहार की खुशियों को बढ़ाती है। उन्होंने सभी को सुख, समृद्धि और मंगलकामनाओं के साथ होली की बधाई दी।
— सब तक एक्सप्रेस



