क्राइम

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में की तोड़फोड़

समस्तीपुर के वैनी बाजार में जदयू नेता सचिन कुमार के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना रविवार रात करीब 12:30 बजे हुई।

HighLights

  1. जदयू नेता सचिन कुमार के घर पर फायरिंग हुई।
  2. समस्तीपुर के वैनी बाजार में घटना को अंजाम दिया गया।
  3. गोलीबारी में नेता की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 वैनी थाना के चकले वैनी बाजार में रविवार की रात जदयू के व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सचिन कुमार के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की।

घटना में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा गोली और खोखा बरामद किया है।

जदयू नेता ने पुलिस को आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, उन्होंने घटना में किसी को नामजद नही किया है। उन्होंने बताया कि वे एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौटने बाद में सोने चले गए।

इसी दौरान 12:30 बजे के आसपास दो धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने सोचा कि भारत मैच जीत गया है इसलिए, कोई पटाखा फोड़ रहा है।

सुबह जब सो के जगा तो पता चला कि गोली चली है। घटना में मेरी गाड़ी भी छतिग्रस्त हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके उपर दो बार जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की गई।

उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!