Rules For Indian Currency: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हुई थी, जिसमें एक दस रुपये के नोट पर लिखा गया था कि “सोनम बेवफा है”। इसके बाद लोग चर्चा करने लगे कि ऐसे नोट अवैध हो गए हैं, जिसके चलते इन्हें अब बाजार में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इस तरह के ट्रेंड ने आम लोगों में काफी भ्रम और बहस पैदा कर दी।
लोग सवाल करने लगे कि क्या नोट पर लिखावट से उसकी वैधता या कीमत प्रभावित होती है। लेकिन वास्तविकता इससे कहीं हटकर है, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आइए जानते हैं कि नोटों पर लिखावट से जुड़े नियम क्या हैं और किस हद तक नोट सुरक्षित और स्वीकार्य रहते हैं।
नोट पर कुछ भी लिखे जाने के बाद वो चलेगा या नहीं? – फोटो : Adobe Stock
नोट पर लिखना कितना सही?
सोशल मीडिया पर अक्सर यह दावा किया जाता है कि किसी नोट पर पेन या मार्कर से कुछ लिख देने से वह नोट अवैध हो जाता है या उसकी कीमत घट जाती है। लेकिन यह दावा पूरी तरह से गलत है। दरअसल, नोट पर हल्की लिखावट होने से उसकी वैधता प्रभावित नहीं होती और उसे बैंक, दुकानदार या अन्य लेन-देन में आसानी से स्वीकार किया जाता है। ऐसे में अगर आपके पास कोई लिखा हुआ नोट आता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक मिथक है जो सोशल मीडिया और अफवाहों के कारण फैलता है।