उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

उमरिया में होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना

होली जैसे खुशियों के पर्व पर जहां एक पिता को अपने बेटे के लिए रंग और पिचकारी खरीदनी थी, वहीं उमरिया जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की छाती पर लात मार दी, जिससे बच्चे के सीने में गंभीर चोट आ गई।
घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल उमरिया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे शहडोल रेफर कर दिया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सब तक एक्सप्रेस के लिए यह खबर समाज को झकझोर देने वाली है, जहां त्योहार की खुशियां एक परिवार के लिए दर्द में बदल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!