खेल

भारत ने जीता लगातार दूसरा टी20 विश्व कप का खिताब

BCCI Cash Reward Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा, खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी। इस शानदार जीत के लिए बीसीसीआई ने टीम और सपोर्ट स्टाफ को 131 करोड़ रुपये का इनाम दिया।

HighLights

  1. तीन बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी इंडिया
  2. बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपये विश्व चैंपियन भारत को देने का किया एलान

 BCCI announced Cash Prize Money Champions Team India। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न केवल T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता, बल्कि इस ट्रॉफी को डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराने के बाद, भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने फिर से खजाना खोला है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का एसलान किया।

BCCI ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये देने का एलान किया

दरअसल, बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी इनाम को लेकर दी। मीडिया रिलीज में बीसीसीआई ने कहा है कि बोर्ड आईसीसी मेंस टी20 विश् कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद उसे 131 करोड़ रुपये का कैश रिवॉर्ड देने की घोषणा करता है।

अगर पिछले एडिशन से तुलना की जाए तो 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत के बाद बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये भारतीय टीम को दिए थे। यानी पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले बीसीसीआई ने इस बार इनाम में 6 करोड़ (4.8%) अधिक बीसीसीआई ने दिए हैं।

ICC की ओर से मिलने वाली राशि

सिर्फ बीसीसीआई ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी चैंपियन टीम पर जमकर पैसा बरसाया है। खिताब जीतने के लिए भारत को 3 मिलियन डॉलर (लगभग ₹27.48 करोड़) मिले। फाइनल जीतने के अलावा, ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के हर मैच को जीतने के लिए टीम को अलग से बोनस मिला। हर मैच जीतने के लिए लगभग $31,154 (करीब ₹28.6 लाख) रुपये मिले। बता दें कि इस साल ICC का कुल प्राइज पूल 13.5 मिलियन डॉलर था, जो पिछली बार से 20% ज्यादा रहा।

भारत को मिला मेहनत का फल

भारतीय टीम ने जिस तरह से टूर्नामेंट में अपना खेल दिखाया और ये खिताब जीता, उसे देखकर बीसीसीआई ने ये बड़ा इनाम देने की परपंरा को जारी रखा। भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम बनी है, जिसने लगातार दो बार (2024 और 2026) में टी20 विश्व कप अपने नाम किया। इस पर बीसीसीआई द्वारा रिलीज में अधिकारियों का मानना है कि घरेलू मैदान पर खिताब डिफेंड करना बहुत बड़ी उपलब्धि है, इसलिए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए ये राशि बढ़ाई गई।

बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!