उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

नैमिष संगम कैफे में छात्रों का एसपी से संवाद साइबर सुरक्षा, AI और एथिकल हैकिंग पर बच्चों ने पूछे सवाल

सब तक एक्सप्रेस | सीतापुर
विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सीतापुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित “नैमिष संगम कैफे” में बुधवार को साइबर सुरक्षा और आधुनिक तकनीक को लेकर एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक Ankur Agarwal ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें तकनीक के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी।
इस संवाद कार्यक्रम में जनपद के करीब 12 विद्यालयों के लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने पुलिस अधीक्षक से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग जैसे विषयों पर कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे।


एसपी अंकुर अग्रवाल ने विद्यार्थियों के सवालों का सरल भाषा में जवाब देते हुए उन्हें इंटरनेट का जिम्मेदारी से उपयोग करने और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीक का सही ज्ञान और सतर्कता बेहद जरूरी है, ताकि युवा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने तकनीक के बढ़ते प्रभाव और उसके सकारात्मक उपयोग को लेकर अपने विचार भी साझा किए। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि वे सही दिशा में तकनीक का उपयोग करें तो भविष्य में देश के लिए नई संभावनाएं पैदा कर सकते हैं।
इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स के प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना था।
सब तक एक्सप्रेस
विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!