उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज

सावन में भक्ति का रंग: लगातार नौवें दिन गूंजे “हर हर महादेव” के जयकारे

सोनभद्र, रामगढ़:
कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम के शिव मंदिर परिसर में सावन माह की आस्था पूरे रंग में नजर आ रही है। शनिवार को लगातार नौवें दिन श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और गंगाजल-दूध की धाराओं के साथ किए गए पूजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

इस आध्यात्मिक आयोजन में भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट और शिव शक्ति महिला मंडल की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने किया, जिन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कराया। पूजन में चिंता मौर्य (उपाध्यक्ष ट्रस्ट), खुशबू मौर्य (उपाध्यक्ष महिला मंडल), परमानंद मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, सविता मिश्रा, पं. रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने जानकारी दी कि सावन भर प्रतिदिन इसी प्रकार रुद्राभिषेक, पूजन और आरती का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु हर दिन बढ़ती संख्या में शामिल हो रहे हैं।

इस धार्मिक आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं के मन को भावविभोर किया, बल्कि क्षेत्र में भक्ति का अनुपम वातावरण भी निर्मित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button