खेल

वैभव सूर्यवंशी नहीं, IPL 2026 में धमाल मचाएगा ये स्‍टार; 19वें सीजन से पहले दिग्‍गज भारतीय की बड़ी भविष्यवाणी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का काउंट डाउन जारी है। 28 मार्च से लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होगी।

News Article Hero Image

पिछले सीजन गरजा था वैभव का बल्‍ला।

HighLights

  1. 28 मार्च से हो रहा आईपीएल का आगाज
  2. पहले मैच में RCB का सामना हैदराबाद से
  3. वैभव ने पिछले सीजन लगाया था तूफानी शतक

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का काउंट डाउन जारी है। 28 मार्च से लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होगी। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चौंकाने वाली भविष्‍यवाणी की है।

8 सीजन खेल चुके हैं अभिषेक

आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सपोर्ट किया है। टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज अभिषेक शर्मा अब तक आठ सीजन खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक 500 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। आईपीएल 2024 में हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा की अहम भूमिका थी। उन्होंने 32.27 के औसत और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे।

यह सीजन उनका हो सकता

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 में प्रभासिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक पोरेल, नेहल वढेरा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए अभिषेक शर्मा को सपोर्ट किया। आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “अभी तक उनका प्रदर्शन उतना शानदार नहीं रहा है, हमने इसे ‘शानदार प्रदर्शन’ के रूप में परिभाषित किया है। यह उनका शानदार प्रदर्शन वाला सीजन होना चाहिए,”

फाइनल में लगाया था अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी की। पहले 3 मैच में तो उनका खाता नहीं खुला था। इसके बाद अभिषेक ने जोरदार वापसी की। उन्‍होंने फाइनल में अर्धशतक लगाया और भारत की जीत में अहम रोल प्‍ले किया। आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईपीएल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

अच्‍छे प्रदर्शन की अपेक्षा

आकाश चोपड़ा ने कहा, “अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे अनुभवी भारतीय खिलाड़ी भी हैं। ध्रुव जुरेल जैसे नाम भी हैं, तो आप उनसे बहुत अधिक उम्मीदें रखते हैं। आप उनसे लगातार अच्‍छे प्रदर्शन की अपेक्षा करते हैं। आप उनसे तेज गति से रन बनाने की भी उम्मीद करते हैं, क्योंकि आप एक अनुभवी भारतीय खिलाड़ी हैं। वास्तव में उस सूची में विश्व चैंपियन भी शामिल हैं। इसलिए, उनसे आपकी अपेक्षाएं और मांगें थोड़ी अलग होती हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!