केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, पुडुचेरी में भी एलान; देखें किसे कहां से मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 और असम विधानसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा भी की है।

HighLights
- केरल के लिए बीजेपी की तीसरी सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम।
- पुडुचेरी चुनाव हेतु 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
- असम विधानसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवार घोषित।
भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए भी दो उम्मीदवारों के नाम बताए हैं।
केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट
बीजेपी ने आज शनिवार को केरल विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें तिरुवनंतपुरम से करमना जयन को टिकट मिला है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट
बीजेपी ने पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें कलापेट से पी एम एल कल्याणसुंदरम और थिरुनल्लार से जी एन एस राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को असम में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने डलगांव से कृष्णा साहा और सिसिबोरगांव से जीबन गोगोई को अपना उम्मीदवार बनाया है।




