उमरियाटॉप न्यूज

कब सुधरेंगे हालात? बाजारपूरा मार्ग में दिनभर लग रहा जाम

काली माता मंदिर में दर्शन को उमड़ती भीड़, सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी

सब तक एक्सप्रेस।
उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित बाजारपूरा मार्ग में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। खासकर काली माता मंदिर के आसपास दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सड़क पर आवागमन बाधित रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सड़क की व्यवस्था उसी अनुपात में नहीं सुधर पाई है। स्थिति यह है कि दिनभर जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे हो रहा अतिक्रमण बताया जा रहा है। कई दुकानदार अपने सामान को सड़क तक फैला देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।


बड़ी गाड़ियों को निकालने में विशेष रूप से दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले भी इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बाजारपूरा मार्ग पर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
✍️ सब तक एक्सप्रेस
ब्यूरो चीफ – राहुल शीतलानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!