सम्राट अशोक जयंती पर फतेहपुर में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य, फतेहपुर
फतेहपुर। जनपद में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति के तत्वावधान में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
इसके बाद शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल जनसैलाब ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
शोभायात्रा के समापन के उपरांत समिति भवन में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट अशोक के लोककल्याणकारी विचारों और ‘धम्म विजय’ के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज में संगठन और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया।
श्रीमती उषा मौर्य ने सम्राट अशोक के विचारों को विश्व शांति और अखंडता का आधार बताया।
वहीं सुशीला मौर्य (महामंत्री, भाजपा) ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
श्री लाल देवेंद्र जी ने समाज से कुरीतियों और आडंबरों को समाप्त कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लाल देवेंद्र सिंह पटेल, शत्रुघ्न लाल, जियालाल, वासुदेव पासी, फूल सिंह, बृजेन्द्र मौर्य, सुरेश मौर्य, शिव प्रताप, सूरज दीन मौर्य, रविंद्र मौर्य, लालचंद मौर्य, बबलू मौर्य, राहुल मौर्य, अजय सिंह मौर्य एवं ‘यूट्यूब वाले बाबा’ अंशु मौर्य सहित सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



