उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपाल

बूथ प्रबंधन भाजपा की चुनावी जीत की नींव: दिलीप पांडे

प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्त करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी
उमरिया। भारतीय जनता पार्टी की आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ प्रबंधन पार्टी की चुनावी सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि बिना मजबूत बूथ संरचना के चुनावी रणनीति सफल नहीं हो सकती।
श्री पांडे ने बताया कि बूथ स्तर पर समिति का गठन करते समय पन्ना प्रभारियों, प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला प्रतिनिधियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। नियमित बैठकों के माध्यम से बूथ को सक्रिय रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर लगातार प्रवास करने और पार्टी के कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना मजबूत बूथ होगा, उतनी ही पार्टी की स्थिति मजबूत होगी।
दिलीप पांडे ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बूथ प्रबंधन की ताकत साफ दिखाई दी है। पार्टी अब “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के नारे के साथ बूथ स्तर को और सशक्त करने पर ध्यान दे रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से देशभर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा बढ़ती है। अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से “मन की बात” सुनने और अपने बूथ को सशक्त बनाने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!