सुगन कंवर के निधन पर मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

जयपुर। चौमूं ग्राम पंचायत सिंगोद कलां निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सुगन कंवर के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संदेश जारी किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री के साथ ही जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने भी संवेदना पत्र भेजकर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सुगन कंवर वरिष्ठ पत्रकार जयपाल सिंह शेखावत की दादी थीं। उनके निधन की सूचना पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि सिंगोद पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील, खंडेला विधायक सुभाष मील, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा (चौमूं), गंगासहाय शर्मा (आमेर), राजपूत सभा अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विक्रम सिंह मूडरु, RLP प्रदेश महासचिव छुट्टन यादव, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, विहिप अध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह टाटियावास, पूर्व प्रधान महेश मीणा (गोविंदगढ़), भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह (कालाडेरा), पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, जिला पार्षद महेंद्र चौधरी समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
राजपूत सभा जयपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़, खेजरोली सरपंच हरफूल बाजिया, नांगल कला सरपंच शंकर यादव, सिंगोद कला सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी, सिंगोद खुर्द सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक जाट, ईटावा भोपजी सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी, गोविंदगढ़ सरपंच महेंद्र शर्मा, लोहरवाड़ा पूर्व सरपंच कमल सिंह नाथावत, आष्टी पूर्व सरपंच मगन सिंह, साभरलेक पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह खंगारोत, मोती सिंह सांवली (पूर्व अध्यक्ष, राजपूत सभा जयपुर देहात), बीईओ राम सिंह मीणा, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सांवरमल चौधरी, सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी देवी सिंह नरूका, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह महरौली, पत्रकार कैलाश बराला, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी करण सिंह, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी आदि ने भी शोक प्रकट किया।
दिवंगत सुगन कंवर धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं और गांव में सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उनके परिजन सुरज सिंह, छोग सिंह, नरपत सिंह, बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, भवानी सिंह, दशरथ सिंह, रघुराज सिंह, तेजपाल सिंह और रणवीर सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
- जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान किया।