उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजधार्मिकनवरात्रिबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

घोरावल के भुड़कुड़ा में रामलीला मंचन का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

जय प्रकाश पाण्डेय और अशोक चौबे ने की शिरकत, देर रात तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल

रिपोर्ट: क्षितिश चतुर्वेदी | सब तक एक्सप्रेस, घोरावल (सोनभद्र)
घोरावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुड़कुड़ा में इन दिनों शारदीय रामलीला का मंचन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। बीते दिन आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश पाण्डेय उर्फ चेखुर पाण्डेय, बसपा नेता अशोक चौबे एवं पंकज शुक्ला शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और आरती के साथ हुई। इस दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
मंच को संबोधित करते हुए जय प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि रामलीला हमारे समाज की नैतिकता का आधार है और भगवान राम का जीवन हमें हर परिस्थिति में धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं अशोक चौबे ने स्थानीय कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण संस्कृति और लोक कलाओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
रामलीला मंचन को देखने के लिए भुड़कुड़ा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!