फतेहपुर में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट, पार्षद चौराहा पर हाईटेक पॉली क्लीनिक का शुभारंभ
विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अब शहर में ही मिलेगी आंख, दांत और आयुर्वेद की सुविधा

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। शहर के पार्षद चौराहा स्थित चित्रकूट सेवा संघ ट्रस्ट चैरिटेबल पॉली क्लीनिक का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर चिकित्सकों ने बताया कि इस पॉली क्लीनिक के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां आंखों और दांतों की जांच के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
आई स्पेशलिस्ट डॉ. आरके गुप्ता, डेंटिस्ट डॉ. मुकेश शर्मा और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि क्लीनिक में आधुनिक मशीनों के माध्यम से जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को सटीक और त्वरित उपचार मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर कई विशेषज्ञों की सेवाएं मिलने से आमजन का समय और धन दोनों की बचत होगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इस दौरान मीना गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, शशिबाला, अजय गुप्ता, सनी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह चौहान, भानु, रितेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।



