खेल

‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

Rinku Singh thanks CM Yogi: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी’ नियुक्त किया है। KKR कैंप में व्यस्तता के कारण वे जॉइनिंग समारोह में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और सरकार का आभार व्यक्त किया।

HighLights

  1. Rinku Singh को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार और RSO पद पर नियुक्ति
  2. आईपीएल में व्यस्तता के चलते रिंकू सिंह कार्यक्रम में नहीं हो पाए शामिल
  3. जल्द सीएम योगी से मिलकर नियुक्ति पत्र लेने और आशीर्वाद की कही बात

भारतीय क्रिकेट के ‘सिक्सर किंग’ और उत्तर प्रदेश के लाल रिंकू सिंह (Rinku Singh) अब सिर्फ एक स्टार क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार में ‘क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी’ यानी रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (Regional Sports Officer) भी बन गए हैं। रिंकू ने इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और यूपी सरकार का दिल से आभार व्यक्त किया।

KKR कैंप में होने के कारण जॉइनिंग लेटर नहीं ले पाए रिंकू

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रिंकू सिंह को जॉइनिंग लेटर मिलना था। हालांकि, IPL 2026 की तैयारियों और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कैंप में व्यस्त होने के कारण रिंकू इस समारोह में शामिल नहीं हो सके।

रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने 3 करोड़ की आर्थिक सहायता के लिए सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा,

मैं उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया। मुझे 3 करोड़ की सम्मान राशि एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के रूप में दायित्व प्रदान करने के लिए मैं सीएम योगी का आभारी हूं। KKR के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण मैं समारोह में नहीं पहुंच सका, लेकिन जल्द ही लखनऊ जाकर योगी सर का आशीर्वाद लूंगा और अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करूंगा।

रिंकू सिंह

खेल निदेशक आर.पी.सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि रिंकू सिंह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी (KKR) के साथ पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने आगे कहा कि जब भी रिंकू का शेड्यूल अनुमति देगा, वो लखनऊ स्थित खेल निदेशालय कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लेंगे। खेल निदेशक ने येभी स्पष्ट किया कि रिंकू को उनकी योग्यता और सुविधा के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि वे भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान जारी रखने के साथ-साथ प्रशासनिक कर्तव्यों को भी पूरा कर सकें।

रिंकू पर हाल ही में दुखों का टूटा पहाड़

रिंकू सिंह, भारत की टी20 विश्व कप 2026 की विजेता टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने पिता को हमेशा के लिए खोया। रिंकू बीच टूर्नामेंट पिता की तबीयत खराब होने की वजह से घर लौटे थे और उनके पिता, जो लिवर कैंसर से जूझ रहे थे, उन्होंने 27 फरवरी को आखिरी सांसे ली। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलीगढ़ गए और उसके तुरंत बाद विश्व कप के लिए टीम के साथ फिर से जुड़ गए।

रिंकू सिंह को कौन-कोन से पद मिलेंगे?

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) द्वितीय श्रेणी का राजपत्रित अधिकारी होता है। वो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल स्टेडियमों की देखरेख करने और नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिम्मेदार होता है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी के रूप में रिंकू का वेतन 70,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!