फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹2 लाख से ऊपर रहा दाम; आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: कल की गिरावट के बाद आज सोना और चांदी फिर महंगे हो गए हैं। चांदी का दाम (Silver Price Today) 2 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बना हुआ है, जबकि 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह सोने में ₹1539 और चांदी में ₹4927 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। नवीनतम दरों के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹1,41,032 और 1 किलो चांदी ₹2,24,801 पर है।
Gold Silver Price Today: कल सोना-चांदी में बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें तेजी देखी गई है। यह बात गौर करने वाली है कि चांदी (Silver Rate Today) में चाहे जितनी तेजी या गिरावट आए इसका दाम 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे नहीं आ रहा है। वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।
Gold Price Today:कितना महंगा हुआ सोना?
सुबह 10.12 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,41,032 रुपये चल रही है। इसमें 1539 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सुबह 10.13 बजे तक सोने ने 1,40,287 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,41,349 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी आई चांदी में तेजी?
सुबह 10.15 बजे चांदी में 4927 रुपये प्रति किलो की तेजी है। 1 किलो चांदी का दाम 2,24,801 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,23,515 रुपये प्रति किलो का लो और 2,25,097 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।



