उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजधार्मिकबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, विजयगढ़ दुर्ग पर लगा दो दिवसीय मेला

अखण्ड हरि कीर्तन से हुई शुरुआत, संत-महात्माओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ भव्य आयोजन

वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी
सब तक एक्सप्रेस
सोनभद्र।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयगढ़ दुर्ग पर श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले दो दिवसीय हिन्दू मेले की शुरुआत अखण्ड हरि कीर्तन के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान से पूजन कर हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए।
इस अवसर पर पुज्य संत स्वामी प्रयाग गिरी महाराज, मौनी बाबा स्वामी ध्यानानंद महाराज, संत उदलदास, भोला गिरी, मेला संयोजक एवं गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, मेला अध्यक्ष व एसी एस टी आयोग के पूर्व सदस्य राम सेवक खरवार, बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, ऋणमुक्तेश्वर महादेव के महंत सिद्धनाथ शरणार्थी, भोला पाण्डेय, अजय गुप्ता, राजन दूबे, सत्य प्रकाश, देव पाण्डेय, गोबिंद बिन्दु, राजाराम बिन्द, बेचन चेरो, जमुना दास, रघुबर दास, ओंकार बाबा, अजय पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!