उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

एसपी अभिमन्यु मांगलिक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

शस्त्रागार, वर्दी स्टोर और क्वार्टर गार्द का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य।

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और अनुशासन की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने वर्दी स्टोर और शस्त्रागार का भी जायजा लिया। उन्होंने शस्त्रों के रख-रखाव, साफ-सफाई और अभिलेखों के सही संधारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति पूरी निष्ठा और सजगता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का अनुशासित और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!