उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुर

जैतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, विधायक विकास गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

जागरूकता रैली के साथ शिक्षा का संदेश, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य।

बहुआ, फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की और क्षेत्र में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अभियान के राज्यस्तरीय शुभारंभ का सजीव प्रसारण भी देखा गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
विधायक विकास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालय अब नई पहचान बना रहे हैं और ‘स्कूल चलो अभियान’ एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इसका उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है।
खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने घर-घर सर्वे कर बालवाटिका से कक्षा 1 से 8 तक सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर दिया, विशेषकर वंचित वर्ग के बच्चों को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही कक्षा 1 से 5 तक वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश तिवारी ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!