फतेहपुर कलेक्ट्रेट में युवा विकास समिति का प्रदर्शन, निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
फीस वृद्धि और अवैध वसूली पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य।
फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को युवा विकास समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी और कथित लूट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा और जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कई निजी विद्यालय अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि निजी स्कूलों की फीस संरचना की जांच कराई जाए और अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग



