उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

भाजपा स्थापना वर्षगांठ पर काव्य संध्या का आयोजन, कवियों ने बांधा समां

वीर रस, राष्ट्रवाद और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों से गूंजा कार्यक्रम, अटल जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सोनभद्र (वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी):
राबर्ट्सगंज के इमिरती कॉलोनी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश सिंह खांबे के आवास पर किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित कवियों और शायरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भारत भारती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद सुशील मिश्रा की वाणी वंदना “माई सारद अइली तोहरे दुअरिया” से माहौल भक्तिमय हो गया।
काव्य संध्या में कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने अपने ओजस्वी राष्ट्रवादी काव्य से देशभक्ति का जोश भर दिया। वहीं प्रद्युम्न त्रिपाठी ने “वंदेमातरम” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रचनाओं के माध्यम से कवियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शायर अशोक तिवारी ने भी अपनी प्रभावशाली शायरी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन प्रभात सिंह चंदेल ने प्रभावी अंदाज में करते हुए “जय हिंद” के नारों से माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा।
गीतकार धर्मेश चौहान, हास्य कवि सुनील चौचक और लोकभाषा कवि दयानंद दयालू ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विविध रंगों से भर दिया। नवगीतकार दिलीप सिंह दीपक और शायर विवेक चतुर्वेदी ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर सराहना पाई।
अंत में आयोजक कमलेश सिंह खांबे ने सभी अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्र भावना को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर लालता प्रसाद मिश्र, दिलीप चौबे, ऋषभ, हर्ष, अनीशा, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, देवानंद पांडेय, गुलाम हुसैन, शिवम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!