
सोनभद्र (वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी):
राबर्ट्सगंज स्थित संत कीनाराम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लोढ़ी में सोमवार को यूपी पीसीएस परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल करने वाले आनंद राज सिंह का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अपने मातृ शैक्षणिक संस्थान पहुंचे आनंद राज सिंह का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।
आनंद राज सिंह के आगमन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर को फूल-मालाओं, गुब्बारों, पोस्टर और बैनरों से सजाया गया। छात्र-छात्राएं अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में स्वागत के लिए उत्साहित नजर आए। जैसे ही आनंद राज अपने माता-पिता के साथ विद्यालय पहुंचे, छात्रों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने आनंद राज सिंह और उनके माता-पिता को अंगवस्त्र, माल्यार्पण और संत कीनाराम महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आनंद राज सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय संत कीनाराम महाराज के आशीर्वाद, अपने गुरुओं और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी शिक्षा इसी संस्थान से हुई है और यहां के शिक्षकों ने हमेशा परिवार जैसा वातावरण दिया। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता के लिए एकाग्रता, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम जरूरी है। 8 से 10 घंटे की नियमित पढ़ाई लक्ष्य प्राप्ति का मूल मंत्र है और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य हमेशा से छात्रों का सर्वांगीण विकास रहा है और यह निरंतर सफल भी हो रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मनुश्री, निदेशक अंकित सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित



