
संवाददाता: सब तक एक्सप्रेस।
बुलंदशहर। जिले में एक 10 महीने की मासूम बच्ची को किडनैप करने की कोशिश को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार वंदना अपनी बच्ची को दवा दिलाने के लिए गई थी। इसी दौरान बच्ची के रोने पर बाइक सवार तीन बदमाश उसे चुप कराने के बहाने गोद में लेकर भागने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पीछा किया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जमकर पिटाई भी की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।



