
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य। जयपुर के सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी स्थित कालिंदी ऑडिटोरियम में 5 अप्रैल 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फतेहपुर की शिक्षिका रुचि तोमर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में देश-विदेश के 15 देशों से आए लगभग 200 लोगों को शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
आयोजन में विशेष रूप से दिव्यांग और ऑटिज्म से जुड़े बच्चों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बच्चों ने नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में कई प्रतिभाओं को पुरस्कार भी दिए गए और कुछ लोगों को संस्था का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को स्कूल सामग्री और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन आरजे सपना ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




