उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद पुलिस ने वारंटियों पर कसा शिकंजा, स्थाई व गिरफ्तारी वारंट की तामीली

एक स्थाई वारंटी सहित एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

✍️ ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंट एवं एक गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पाली के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नौरोजाबाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय उमरिया के अपराध क्रमांक 436/21, प्रकरण क्रमांक RCT 1146/21 धारा 294, 323, 506 IPC के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी तथा अपराध क्रमांक 15/23 के गिरफ्तारी वारंटी गणेशी सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी दुलहरी थाना नौरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय उमरिया में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना नौरोजाबाद की टीम के प्रधान आरक्षक दलवीर सिंह, अवधेश दाहिया, राजेश दुबे तथा आरक्षक नरेन्द्र कुमार सुल्खे एवं बृजेश यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!