उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराष्ट्रीयलखनऊ

अवैध खनन पर सख्ती, डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश

टास्क फोर्स बैठक में ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के आदेश

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य।

फतेहपुर कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जनपद एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।
जिलाधिकारी ने खान अधिकारी से खनन क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन और खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, नियमित अभियान चलाने और खनन क्षेत्रों में खनिज चौकियों की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के अंदर खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध लागू रखने और सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में परिवहन से जुड़े वाहनों द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, एआरटीओ (प्रवर्तन), खान निरीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!