उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

पं. ओम प्रकाश तिवारी की स्मृति में लगाए 58 छायादार व फलदार पौधे

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण, एसडीएम रवि कुमार पासवान ने की पहल की सराहना

रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस, सोनभद्र
डाला, सोनभद्र। अचलेश्वर महादेव मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुजारी पं. ओम प्रकाश तिवारी के 58 वर्ष की आयु में निधन के बाद सोमवार को उनकी स्मृति में 58 छायादार एवं फलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा एसडीएम रवि कुमार पासवान रहे, जबकि अध्यक्षता अचलेश्वर महादेव मंदिर के महंत पं. मुरली तिवारी ने की। पौधरोपण के दौरान आम, आंवला, अमरूद, पीपल, कदम, बादाम और कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के 58 पौधे लगाए गए।
मुख्य अतिथि एसडीएम रवि कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा “पेड़ है तो प्राण है” के उद्देश्य को लेकर किया गया यह पौधरोपण सराहनीय पहल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनभद्र के कई सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया।
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि प्रकृति के पुनर्जागरण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उनका संगठन पिछले कई वर्षों से “पेड़ है तो प्राण है” अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अचलेश्वर महादेव मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुजारी पं. ओम प्रकाश तिवारी उर्फ ओमू भैया की स्मृति में 58 पौधे लगाए गए।
उन्होंने कहा कि पेड़ों से ही हमारा जीवन संचालित है। धरती पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति यह प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है और इसे कुदरत का कर्ज भी समझना चाहिए।
इस अवसर पर डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, आचार्य राजेश मिश्रा, कांग्रेसी नेता बृजेश तिवारी जूली, सपा नेता सुधीर पाठक, सजावल पाठक, ऋषि उपाध्याय, विजय चौहान, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, संजय बियार, परवेज आलम, संतोष तिवारी, अभिषेक चंद्रवंशी, अनिकेत श्रीवास्तव, वैभव पाठक, शमशेर, संजय सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!