टॉप न्यूजराजस्थान

रक्षाबंधन पर ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था की महिला पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के जवानों को बांधी राखी

हल्द्वानी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की महिला पदाधिकारियों ने हल्द्वानी आर्मी कैंट में भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधकर त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य दिव्यांशी जोशी ने किया।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार ने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपने घर-परिवार से हजारों किलोमीटर दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनकी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के कारण ही देशवासी भयमुक्त होकर त्योहार मना पाते हैं। ऐसे में हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह त्योहारों में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें अपनेपन का अहसास कराए।

पूर्णिमा रजवार ने कहा कि जवान कठिन परिस्थितियों में, चाहे ऊंची पहाड़ियों पर कड़ाके की ठंड में हों या दुश्मन के खतरे के बीच, सदैव राष्ट्र की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। उनकी कुर्बानी और समर्पण ही देश की अटूट स्वतंत्रता का आधार है।

राखी बांधने वालों में पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, मीना जोशी, दिव्यांशी जोशी, पूजा जोशी, रिंकी गुप्ता, अंशिका साहू, धर्मा बिष्ट, रेनू कांडपाल, पूनम गुप्ता, जया जोशी, दीपा रावत, एकता कुमारी, प्रीति गुप्ता सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम की सफलता में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मनीष साहू, रोहतास प्रजापति, सूरज कुम्हार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button