
जयपुर। संवाददाता — सब तक एक्सप्रेस
विभागीय समिति, वन विभाग (राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ) की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 13 अगस्त 2025 को दोपहर 2:15 बजे कालका माता मंदिर, झालाना में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पारिक और विभागीय समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद यादव ने नई राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान चेतन कुमार नूनीवाल पुनः महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए, जबकि फतेह बहादुर सरक्षक के रूप में और घनश्याम सिंघल, नरेंद्र कराडिया, सूरजमल रेगर, अशोक कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। कुल 51 सदस्यीय कार्यकारिणी ने अपने पदों की शपथ ली।
समारोह के दौरान कालका माता मंदिर में भोग अर्पित किया गया और प्रधान मुख्य वन संरक्षक हाफ श्री अर्जित बनर्जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई। इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।
इस मौके पर वन विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ अन्य विभागों और संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में देवेंद्र सिंह नरूका, कुलदीप यादव, मुकेश तिवाड़ी, सरवन झाझड़िया, जितेंद्र सिंह, नरपत सिंह राठौड़, शेर सिंह यादव, अशोक भंडारी, सतीश शर्मा, देवी सिंह, अजयवीर सिंह, राहुल यादव, रामनरेश जाटव सहित अनेक कर्मचारी नेता शामिल थे।