अंतरराष्ट्रीयउड़ीसाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज

ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर तहसीलदार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

ब्यूरो रिपोर्ट – सब तक एक्सप्रेस

संबलपुर (ओडिशा)।
ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2019 के टॉपर और वर्तमान में बामड़ा के तहसीलदार अश्विनी कुमार पंडा को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (विजिलेंस) की टीम ने शनिवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, तहसीलदार पंडा ने एक किसान से कृषि भूमि को आवासीय भूमि में बदलने के म्यूटेशन केस में ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उन्हें ₹15,000 लेते समय पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने तहसीलदार के कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की है। प्रारंभिक जांच में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि अश्विनी कुमार पंडा ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2019 में टॉपर रहे थे और उनसे ईमानदारी और आदर्श सेवा की उम्मीद की जाती थी।

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि आगे की कार्रवाई के लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आरोपी तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button