समाज हित में महिला मोर्चा निभाएगा अग्रणी भूमिका: आशुतोष

उमरिया ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा कार्यालय भरौली में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं और भाजपा सरकार लगातार उनके हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें संगठन से जुड़कर समाजहित और महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान देंगी। आगामी दिनों में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा बृहद महिला सम्मेलन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों सहित महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम की संयोजक नम्रता यादव को बनाया गया है। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह ने भी महिला मोर्चा की बहनों का उत्साहवर्धन किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री दीपक छतवानी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, सुमित गौतम, पार्षद सविता सोंधिया, स्नेहलता शर्मा, प्रेमलता बर्मन, श्यामबाई प्रजापति, सिमरन शर्मा, माया शर्मा, सुषमा गुप्ता, नीतू बर्मन, विशाखा त्रिपाठी, आंचल प्रजापति, शशि कोरी, अनीता कोरी, शिवानी कोरी, खुशी कोरी सहित महिला मोर्चा की अन्य बहनें उपस्थित रहीं।