उत्तर प्रदेशउमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश
उमरिया: जोहिला नदी में डूबने से युवक की मौत, तीसरे दिन मिला शव

उमरिया ब्यूरो चीफ, राहुल शीतलानी।
उमरिया। जिले के पाली थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बुड़ना निवासी महेंद्र सिंह पिता अमल शाह सिंह (40 वर्ष) की जोहिला नदी में डूबने से मौत हो गई। तीन दिन से लापता महेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह घोघरा घाट से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ममता बाई ने बताया कि बुधवार शाम महेंद्र सिंह घर निर्माण कार्य के बाद मछली पकड़ने और नहाने की बात कहकर नदी की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने देर रात तक खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली। अगले दिन भी ग्रामीण और रिश्तेदार तलाश करते रहे।
आखिरकार तीसरे दिन सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।