उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशभक्तिधार्मिकबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष स्वागत समारोह, सलखन मंडल में पथ संचलन के साथ संपन्न

वरिष्ठ संवाददाता : राम अनुज धर द्विवेदी, सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र। छपका खंड के सलखन मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन रहे खंड संघचालक सत्येंद्र और विभाग गो संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने उत्सव का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक सत्र में वक्ता नंदलाल ने संघ की स्थापना वर्ष 1925 से लेकर 2025 तक की यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष संघ के शताब्दी वर्ष के रूप में ऐतिहासिक है, और 2025 की विजयादशमी से 2026 की विजयादशमी तक पूरे वर्षभर संघ शताब्दी उत्सव के विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में संगठन और राष्ट्रभाव का संदेश देगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय गौरव को बढ़ावा देना है। संघ समाज में सेवा, शिक्षा और चरित्र निर्माण के माध्यम से एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। वर्तमान में संघ से जुड़े अनेक संगठन विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रहित के कार्य कर रहे हैं और सेवा के 1 लाख से अधिक प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं।

नंदलाल ने कहा कि संघ का कार्य किसी के विरोध में नहीं, बल्कि राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने के सकारात्मक विचार पर आधारित है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह संकल्प, व्यवस्था प्रमुख पंकज, जिला शारीरिक प्रमुख राजीव, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल, विभाग सह शारीरिक प्रमुख राम लगन, टी.के. सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!