उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसीतापुर

हरगांव विधानसभा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा आयोजित

संजय राय, सुरेश राही व भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सब तक एक्सप्रेस

सीतापुर। देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हरगांव विधानसभा में भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय, हरगांव विधायक एवं प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला प्रभारी नीरज सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल की 150वीं जन्म जयंती को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के महापुरुषों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर विश्व गुरु भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का अखंड भारत का विजन आज करोड़ों लोगों के हृदय में समाया हुआ है।

कारागार राज्य मंत्री एवं हरगांव विधायक सुरेश राही ने कहा कि एकता पदयात्रा प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में आयोजित की जा रही है। हरगांव विधानसभा में लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर महापुरुष का सम्मान करना अपनी धरोहर मानती है।

जिला प्रभारी नीरज सिंह ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान, विशेषकर 562 रियासतों के विलय के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि देश की एकता और अखंडता में उनका योगदान अतुलनीय है।

कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, सचिन मिश्रा, सुनील मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!