रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी की बड़ी सफलता: ₹24 लाख के चोरी के जेवरात बरामद, मध्यप्रदेश का एक अभियुक्त गिरफ्तार

सब तक एक्सप्रेस – ब्यूरो चीफ सतीश पाण्डेय, सोनभद्र
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 131 ग्राम सोने के आभूषण व 2.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात, कुल कीमत लगभग ₹24 लाख, बरामद किए गए हैं।
✅ क्या था मामला?
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जनपद के व्यापारी गिरीश कुमार सोनी ने रॉबर्ट्सगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह वाराणसी से वाड्रफनगर लौटते समय बस यात्रा के दौरान सोने और चांदी के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में लगभग 140 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी थी। घटना 15-16 अक्टूबर की रात की है।
✅ तकनीकी जांच से मिला सुराग
रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मुखबिर की सूचना पर 08 नवंबर को मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के टोंकी रोड से सफीक खान नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी किए गए जेवरात बरामद हुए।
✅ पूछताछ में हुआ खुलासा
अभियुक्त सफीक खान ने बताया कि वह अपने साथियों जाबिर, अशफाक और आबिद के साथ वाराणसी आया था। टेंगरा मोड़ से ही उन्होंने व्यापारियों का पीछा किया।
जब बस उरमौरा ढाबे पर रुकी तो व्यापारी खाना खाने उतर गए। इसी दौरान आरोपियों ने बैग से जेवरात चोरी कर लिए और वापस धार जिले लौट गए।
✅ गिरफ्तार व वांछित आरोपी
गिरफ्तार:
1️⃣ सफीक खान पुत्र हसन अली, निवासी खेरवाजगीर, थाना मानवर, जिला धार (मध्यप्रदेश)
वांछित:
1️⃣ जाबिर पुत्र हुसैन
2️⃣ अशफाक पुत्र कमाल
3️⃣ आबिद पुत्र अमजद अली
(सभी निवासी: खेरवाजगीर, थाना मानवर, जिला धार, मध्यप्रदेश)
✅ बरामदगी
- 131 ग्राम सोने के आभूषण
- 2.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात
कुल मूल्य: लगभग ₹24,00,000
✅ सफल टीम
- उ0नि0 उमाशंकर यादव
- मु0हे0का0 विपिन कुमार जायसवाल
- का0 शिवम मौर्य (सर्विलांस)
- का0 रितेश पटेल (एसओजी)
✅ पुलिस अधीक्षक का सम्मान
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
सब तक एक्सप्रेस – सोनभद्र



