उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अशोक मिश्रा

सब तक एक्सप्रेस
ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी

उमरिया। विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार परिषद ने मध्यप्रदेश के लिए नई जिम्मेदारी की घोषणा की है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभारी डॉ. बी.एल. द्विवेदी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत गिरी ने उमरिया जिले के नौरोजाबाद निवासी अशोक मिश्रा को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अशोक मिश्रा की नियुक्ति के बाद पूरे प्रदेश सहित देशभर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। उमरिया व आसपास के क्षेत्रों से उनके मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्हें बधाई देने वालों में उमरिया से सुरेश सिंह, संजय अग्रवाल, महेंद्र सिंह चौहान, लालजी दुबे, डी.एस. शर्मा, अनूपपुर से सोहनलाल पटेल, रीवा से प्रफुल्ल गुप्ता, सिवनी से जिलाध्यक्ष मोहनलाल सनोदिया, तथा रीवा संभागीय अध्यक्ष रामनारायण द्विवेदी शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल और मानव अधिकारों की रक्षा व संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान की कामना की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!