छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, 33 लाख के इनामी 10 माओवादियों ने किया सरेंडर।

सुकमा में हुआ यह आत्मसमर्पण माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रहे अभियान को निर्णायक मोड़ देता नजर आ रहा है। 10 इनामी माओवादी, जिन पर 33 लाख का इनाम था, अब समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं।
हथियारों का सौंपा जाना इस बात का संकेत है कि अब हिंसा का विकल्प कमजोर पड़ रहा है।
सर्व आदिवासी समाज और प्रशासन की संयुक्त पहल से यह संभव हो पाया है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को 33 लाख के इनामी 10 माओवादी मुख्यधारा में लौट आए, जिनमें छह महिला माओवादी शामिल हैं। उन्होंने दो एके-47, दो एसए …और

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को 33 लाख के इनामी 10 माओवादी मुख्यधारा में लौट आए। इनमें छह महिला माओवादी भी शामिल हैं। समर्पण के दौरान माओवादियों ने दो एके-47, दो एसएलआर समेत कुल पांच हथियार भी सौंपे।

समर्पण करने वाले सभी माओवादियों को सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों ने एक-एक पौधा और तिरंगा भेंट किया। बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति का लाभ सभी को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीनों में बस्तर संभाग में 1,514 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!