यूपी में अगले दो दिन घने कोहरे का अलर्ट, एक्सप्रेस-वे पर सख्ती

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
धुंध और कोहरे के कारण बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। यह स्पीड लिमिट 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कम दृश्यता की स्थिति में नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
कम विजिबिलिटी में विशेष निर्देश
- 50 मीटर से कम दृश्यता होने पर वाहनों को आगे बढ़ने से रोका जाएगा।
- ऐसी स्थिति में वाहनों को टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट पर सुरक्षित रूप से रोका जाएगा।
संशोधित अधिकतम गति सीमा
कार / एसयूवी
- सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक: 80 किमी/घंटा
- रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: 60 किमी/घंटा
बस / टेम्पो ट्रैवलर
- सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक: 60 किमी/घंटा
- रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: 50 किमी/घंटा
मालवाहक वाहन
- सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक: 50 किमी/घंटा
- रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: 40 किमी/घंटा
निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और इमरजेंसी स्थिति में यूपीडा हेल्पलाइन नंबर 14449 पर संपर्क करें।
सब तक एक्सप्रेस



