अयोध्याउत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

बसपा 2027 में अकेले अपने दम पर बनाएगी सरकार: विश्वनाथ पाल

सब तक एक्सप्रेस | अयोध्या ब्यूरो
संवाददाता: वासुदेव यादव

अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का 53वां जन्मोत्सव अयोध्या एयरपोर्ट के निकट उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में न तो भाजपा और न ही सपा सत्ता में लौट पाएगी।
विश्वनाथ पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और एक बार फिर बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिवस के अवसर पर “मिशन 2027” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आएगी।
इस मौके पर अयोध्या विधानसभा बसपा संयोजक सुरेश मांझी ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप कोरी, विजय वर्मा, रोहित गौतम, सतीश गौतम सहित सैकड़ों बसपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!