खेल

IND W vs SL W 4th T20I Highlights: भारत ने 4-0 से बनाई बढ़त, श्रीलंका को 30 रन से हराया

IND W vs SL W: भारत ने चौथे टी20I मैच में श्रीलंका को 30 रन से हराकर 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।

भारत ने चौथे टी20I मैच में श्रीलंका को 30 रन से हराकर 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने ठोक शुरुआत की। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 37 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। हालांकि, सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका की टीम दबाव में आ गई और एक के बाद एक विकेट गंवाए, जिससे रन रेट ऊपर भागता चला गया। भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा ने दो विकेट चटकाए।

इससे पहले स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी पारियों के बाद अंत में ऋचा घोष के कोहराम के दम पर भारत ने चौथे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। शेफाली ने 46 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। वहीं मंधाना ने 48 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली।

अंत में ऋचा ने 16 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा।

28 Dec 202510:17:22 PM

IND W vs SL W Live: भारत को मिली लगातार चौथी जीत

भारत ने चौथे टी20I मैच में श्रीलंका को 30 रन से हराकर 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। भारत ने सीरीज में लगातार चौथी जीत दर्ज की।

28 Dec 202510:03:13 PM

IND W vs SL W Live: वैष्णवी को मिली दूसरी सफलता

वैष्णवी शर्मा ने दूसरी सफलता हासिल की। हर्षिता समरविक्रमा को स्टंंप्स आउट करवाया। 18 ओवर समाप्त हो गए हैं। श्रीलंका ने चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कविशा और नीलाक्षिका क्रीज पर हैं।

28 Dec 20259:52:40 PM

IND W vs SL W Live: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका लगा चुका है। इमिशा 29 रन बनाकर रन आउट हुईं। कविशा दिलहारी क्रीज पर आई हैं। श्रीलंका ने 140 रन बना लिए हैं। 15 ओवर समाप्त हो गए हैं।

28 Dec 20259:41:16 PM

IND W vs SL W Live: फिफ्टी बनाकर आउट हुईं अटापट्टू

श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू अर्धशतक बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने 37 गेंद पर 52 रन बनाए। वैष्णवी शर्मा को पहली सफलता मिली। श्रीलंका ने 13 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 116 बना लिए हैं। इमिशा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हर्षिता समरविक्रमा क्रीज पर मौजूद हैं।

28 Dec 20259:28:44 PM

IND W vs SL W Live: श्रीलंका की पारी के 10 ओवर समाप्त

श्रीलंका ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। अटापट्टू 37 और इमिशा 18 रन बनाकर खेल रही हैं। टीम को जीत के लिए 127 रन चाहिए। भारतीय टीम जल्दी-जल्दी विकेट लेकर पारी समाप्त करने की कोशिश करेगी।

28 Dec 20259:07:57 PM

IND W vs SL W Live: हासिनी 33 रन बनाकर हुईं आउट

श्रीलंका को पहला झटका लगा है। अरुंधति रेड्डी ने हासिनी को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट करवाया। हासिनी 33 रन बनाकर आउट हुईं। उनके आउट होने के बाद इमिशा क्रीज पर आई हैं। चमारी अटापट्टू अभी भी क्रीज पर हैं। 6 ओवर में 60 रन बना लिए हैं।

28 Dec 20258:55:15 PM

IND W s SL W Live: श्रीलंका की तेज शुरुआत

श्रीलंका ने भी तेज शुरुआत की है। चमारी अट्टापट्टू और हासिनी ने शुरुआती तीन ओवरों में ही 43 रन बना दिए हैं जबकि भारत ने ये आंकड़ा चार ओवरों में छुआ था।

28 Dec 20258:51:59 PM

IND W s SL W Live: श्रीलंकाई पारी शुरू

श्रीलंकाई पारी शुरू हो गई है। जीत के लिए उसे 222 रनों की जरूरत है। ऐसे में कप्तान चमारी अट्टापट्टू का बड़ी पारी खेलना बेहद जरूरी है। वह सलामी बल्लेबाज हैं और हासिनी परेरा के साथ मिलकर टीम को बड़ी साझेदार देने की कोशिश करेंगी।

28 Dec 20258:30:31 PM

IND W s SL W Live: भारत ने बनाए 221 रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। मंधाना और शेफाली के बाद ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेल भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

28 Dec 20258:28:37 PM

IND W s SL W Live: ऋचा ने मचाया तूफान

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बाद ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी की है और श्रीलंका की जमकर कुटाई की है। कप्तान भी उनका साथ धे रही हैं।

28 Dec 20258:12:09 PM

IND W vs SL W Live: मंधाना और शेफाली लौटीं पवेलियन

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का विकेट गिर गया है। दोनों ही अपने-अपने शतक से चूक गईं। शेफाली 79 रन बनाकर आउट हुईं तो स्मृति मंधाना 80 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। क्रीज पर ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं। भारत ने 170 रन बना लिए हैं।

28 Dec 20257:58:56 PM

IND W vs SL W Live: मंधाना का भी अर्धशतक पूरा

स्मृति मंधाना ने 35 गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मृति ने कितनी खूबसूरती से रन गति बढ़ाई है। वह 32 गेंदों में 37 रन पर थीं। लेकिन उनकी अगली 7 गेंदों पर 26 रन बने। स्मृति मंधाना ने महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। उसके बाद सुजी बेट्स और बेथ मूनी के नाम 29-29 बार हैं।

मैच में शेफाली और मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 14 ओवर में 149 रन की साझेदारी हो चुकी है। मंधाना 72 और शेफाली 73 रन बनाकर खेल रही हैं। 

28 Dec 20257:48:39 PM

IND W vs SL W Live: शेफाली का अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने तेज खेलते हुए 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीरीज का उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। मंधाना एक छोर से धीमी गति से बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत ने 11 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए हैं।

IND-W (T20Is) में सर्वाधिक लगातार 50 से अधिक स्कोर-

 

4 – मिताली राज (2016-18)
4 – स्मृति मंधाना (2024-25)
3* – शेफाली वर्मा (2025)

28 Dec 20257:35:11 PM

IND W s SL W Live: मंधाना ने रचा इतिहास

स्मृति मंधाना ने 27 रन बनाने के साथ ही एक खास उपलब्धि हासिल की। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली दुनिया की चौथी और दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मिताली राज मौजूद हैं। भारत ने 9 ओवर में 75 बना लिए हैं।

 

महिला क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक रन:-

10868 – मिताली राज (भारत)
10652 – सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
10273 – शार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
10000* – स्मृति मंधाना (भारत)
9301 – स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)
8352 – मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)

28 Dec 20257:25:40 PM

IND W vs SL W Live: पावरप्ले में भारत का दबदबा

भारतीय पारी के छह ओवर हो गए हैं। इस पावरप्ले में भारतीय टीम हावी रही है। शेफाली और मंधाना ने एक भी विकेट गिरने नहीं दिया है और भारत को 61 रन बनाकर दिए हैं।

28 Dec 20257:18:16 PM

IND W vs SL W Live: भारत की तेज शुरुआत

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दी है। दोनों ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चार ओवरों में 40 रन बनाए हैं।

28 Dec 20257:16:32 PM

IND W vs SL W Live: भारतीय पारी शुरू

भारतीय पारी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद है। भारत की नजरें बड़ा स्कोर हासिल करने पर होंगी।

28 Dec 20256:41:03 PM

IND W vs SL W Live: भारत की प्लेइंग-11

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू(कप्तान) हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, निलक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्शा शेहानी, रश्मिका सेव्वांदी, काव्या कविंदी, निमेशा मदुशानी

28 Dec 20256:40:14 PM

IND W vs SL W Live: भारत की प्लेइंग-11

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चारणी

28 Dec 20256:39:36 PM

IND W vs SL W Live: श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये इस सीरीज में पहली बार है जब भारत ने टॉस नहीं जीता। भारत ने इस मैच में दो बदलाव किया है। जेमिमा रोड्रिग्स बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह हरलीन देओल को मौका मिला है। क्रांति गौड को बाहर जाना पड़ा है। उनकी जगह अरुधति रेड्डी आई हैं।

28 Dec 20256:23:49 PM

IND W vs SL W Live: स्मृति मंधाना पर नजरें

भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना पर सभी की नजरें रहेंगी। वह इस मैच में अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर सकती हैं।

28 Dec 20256:08:15 PM

IND W vs SL W Live: भारत की नजरें चौथी जीत पर

भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। अब उसकी नजरें श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर हैं। टीम इंडिया का पलड़ा इस मैच में भी भारी लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!