उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

राज नारायण की पुण्यतिथि श्रद्धा व विचार-गोष्ठी के साथ मनाई गई

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं निर्भीक राजनीतिज्ञ लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं विचार-गोष्ठी के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत आयोजित विचार-गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया।
गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, वरिष्ठ पत्रकार पदमकांत शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक तिवारी, प्रमोद शुक्ला, रामगोपाल चंदेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पी.के. पाठक, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, महानगर अध्यक्ष सरताज मलिक, मुकेश वर्मा, विपिन द्विवेदी, विनोद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकबंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों पर अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा थे। उन्होंने सत्ता के सामने कभी समझौता नहीं किया और लोकतंत्र, समाजवाद व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका संपूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों, किसानों, मजदूरों और आम जनमानस के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।
डॉ. राय ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता में निहित होती है और सत्ता जनता की सेवक होती है, स्वामी नहीं—यही लोकबंधु राज नारायण की राजनीति का मूल मंत्र था। आपातकाल के बाद भारतीय राजनीति में नैतिकता, जवाबदेही और पारदर्शिता की जो अलख उन्होंने जगाई, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब राजनीति में अवसरवाद, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियां बढ़ रही हैं, तब लोकबंधु राज नारायण के विचार समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह, डॉ. राममनोहर लोहिया और लोकबंधु राज नारायण की समाजवादी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रामाशीष राय ने युवा पीढ़ी से लोकबंधु राज नारायण के विचारों को पढ़ने, समझने और जीवन में उतारने का आह्वान किया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राज नारायण के आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
— सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!