सुभास पार्टी ने धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 130वीं जयंती
जगदीश नगर कार्यालय में हुआ आयोजन, देशभक्ति गीत, विचार गोष्ठी और प्रसाद वितरण

सब तक एक्सप्रेस।
जगदीश नगर। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद सरकार के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सत्येंद्र यादव द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और कविताओं का पाठ किया गया तथा नेताजी के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। अंत में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सुभास पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने सुख-सुविधाओं को त्याग कर देश की सेवा का मार्ग चुना और पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करेगी।
अनिल मिश्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व कर अंग्रेजों को चुनौती दी और आजाद हिंद सरकार की स्थापना की। उन्होंने भारत को शक्तिशाली बनाने की ठोस योजना पर काम किया।
दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक के पास हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि आज देश में नेताजी की योजनाओं को अपनाया जाए तो कई समस्याओं का समाधान संभव है।
विनोद सिंह अकेला ने कहा कि सुभास पार्टी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर देश के विकास के लिए कार्य करेगी।
कार्यक्रम में सुजीत तिवारी, राजकुमारी यादव, अनिल मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, अनिल सिंह, जेपी यादव, सुभाष पांडे सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मंच संचालन विनोद अकेला ने किया।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, सरोज पाल, अनिल सिन्हा, आरएम यादव, सीबी यादव, रामयुत शर्मा, सुभाष चंद्र पांडे, मयंक ग्रोवर, पवन सक्सेना, जेपी द्विवेदी, सुरेश कुमार यादव, राजेंद्र गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, सुनील सिंह, टीपी यादव, मुकेश राय, गिरीश मिश्रा, अमरजीत यादव, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, आशु देवी, आशा देवी, आरपी शुक्ला, कमलेश यादव, अजय कुमार बिट्टा, मनोज कुमार, सत्य प्रकाश यादव, गोपाल सिंह, एनडी दीक्षित, महेश पांडे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनुपम अग्रवाल, कमल यादव, मनोज गौरव सूर्यवंशी, दीपक वर्मा, रिंकू, विजय बहादुर यादव, फरमान राणा, तपेश मुखर्जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



